Home » प्रदेश » शारदीय नवरात्रि के पर सम्पन्न हुआ अखंड रामायण पाठ और हवन यज्ञ

शारदीय नवरात्रि के पर सम्पन्न हुआ अखंड रामायण पाठ और हवन यज्ञ

गोगुंदा – बुधवार को शारदीय नवरात्रा संपन्न हुए। इस दौरान कस्बे के राजपूतों का मोहल्ला में स्थित हनुमान जी के मंदिर में आयोजित अखंड रामायण पाठ का भी समापन हुआ। रामायण पाठ में शुभ मुहूर्त के साथ मंदिर प्रांगण में विधि-विधान से हवन-यज्ञ कर आहुतियां दी गईं। पंडित अनिल रावल के सान्निध्य में पूजा-अर्चना संपन्न हुई। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां दिलवाईं और नवरात्रि समापन पर मातृशक्ति और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद की कामना की।

इस दौरान महाराज तुलसीदास वैष्णव, राय सिंह झाला, विजय सिंह झाला, कल्याण सिंह झाला, अमर सिंह चौहान, महावीर सिंह झाला, फुल शंकर व्यास, राजवीर सिंह झाला, बाबूलाल चौधरी, ओम सिंह चौहान, हेमेंद्र सिंह झाला, सूर्य प्रताप सिंह , पंकज वैष्णव सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!