Home » प्रदेश » योगेश पुष्करणा बने उदयपुर देहात कांग्रेस कमेटी (पर्यावरण प्रकोष्ठ) के जिलाध्यक्ष

योगेश पुष्करणा बने उदयपुर देहात कांग्रेस कमेटी (पर्यावरण प्रकोष्ठ) के जिलाध्यक्ष

उदयपुर– राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सुशील पारीक ने उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के पर्यावरण प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष योगेश पुष्करणा को नियुक्त किया गया।

मूलतः मावली विधानसभा के सापेटिया ग्राम पंचायत निवासी योगेश पुष्करणा लंबे समय से पार्टी में सक्रिय हैं। उनकी संगठनात्मक कार्यशैली और पर्यावरण के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

नियुक्ति के अवसर पर पुष्करणा ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं मेवाड़ के वरिष्ठ नेता डॉ. सी.पी. जोशी, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पर्यावरण प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सुशील पारीक, भीलवाड़ा जिला परिषद सदस्य अंकित तिवारी तथा यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव नीतीश सुराणा सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

योगेश पुष्करणा की नियुक्ति पर देहात कांग्रेस जिला महासचिव कुशलेश चौधरी, यूथ कांग्रेस देहात कार्यकारी जिलाध्यक्ष बालू भील, यूथ कांग्रेस गोगुन्दा विधानसभा अध्यक्ष शक्ति सिंह झाला, जिला महासचिव मोहित चौधरी, दिनेश जोशी और दीपक पुष्करणा ने हर्ष व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने अपनी पहली मुलाक़ात पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी एवं प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सुशील पारीक से कर उनका आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!