Home » प्रदेश » विज्ञान नाटक प्रतियोगिता 2025 प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम में श्रीजी पब्लिक स्कूल नाथद्वारा रहीं विजेता

विज्ञान नाटक प्रतियोगिता 2025 प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम में श्रीजी पब्लिक स्कूल नाथद्वारा रहीं विजेता

उदयपुर – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग राजस्थान सरकार के तत्वाधान में एक दिवसीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता 2025 प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम सोमवार को विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार, में आयोजित हुआ।
परियोजना अधिकारी मनीष जैन ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता द्वारा विद्यार्थियों व शिक्षकों में नाटक के माध्यम से विज्ञान में अनुसंधानात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित करता है साथ ही उनमें वैज्ञानिक अभिरूचि उत्पन्न करता है। विद्यार्थी विज्ञान विधि से कार्य करना सिखते है। अपनी समझ, संकल्पनाओं एवं धारणाओं के अनुरूप स्थानीय समस्याओं पर कार्य करते है। उक्त नाटक प्रतियोगिता में विज्ञान से संबंधित प्रयोगों, सर्वेक्षण, संश्लेषण एवं विश्लेषण कर जमीनी हकीकत को समझकर उसके निवारण के लिए प्रयास के साथ-साथ उपाय बताते हैं।
सूचना सहायक जसवन्त सिंह चौहान ने बताया कि विज्ञान नाटक प्रतियोगिता प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका सुनिल दुबे, पर्यावरण वैज्ञानिक, वनस्पतिशास्त्री वैज्ञानिक ने अदा की। विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में जिले के आस-पास के विद्यालयों के 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विज्ञान नाटक प्रतियोगिता 2025 के विजेता श्रीजी पब्लिक स्कूल, नाथद्वारा तथा उपविजेता सेंट एंथोनी स्कूल, उदयपुर रही।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!