Home » प्रदेश » अरिहन्‍त कॉलेज ऑफ नर्सिंग में तोड़फोड़ करने के मामले में 12 आरोपी गिरफ्तार

अरिहन्‍त कॉलेज ऑफ नर्सिंग में तोड़फोड़ करने के मामले में 12 आरोपी गिरफ्तार

हाथीपोल – थानाधिकारी योगेन्द्र कुमार व्यास ने बताया कि अरिहन्‍त नर्सिंग ऑफ कॉलेज के निदेशक मयंक कोठारी ने रिपोर्ट पेष की जिसमें उसने अमेरिकन इन्‍टरनेशनल हेल्‍थ केयर हॉस्‍पीटल के डायरेक्‍टर डॉ. कीर्ति जैन पर 30 से 40 लोगों की सहायता से जेसीबी मशीन व अन्य औजारो से कब्‍जा व जेसीबी मशीन से कॉलेज में 6-7 कमरों को तोडफोड करने का आरोप लगाया था। लाखों रुपयों के नुकसान होने की जानकारी दी थी।

आरोपियों को पकडनें के लिए थानाधिकारी ने टीम का गठन किया गया जिसमें एएसआई लोकेष कुमार, कास्टेबल धर्मपाल, भॅवर लाल, शैलेष कुमार सहित भवानी शंकर शामिल थे। टीम ने तकनीकी सहयोग से कॉलेज में तोड फोड करने के मामले में 12 लोगों को डिटेन कर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया।

कॉलेज में तोडफोड करने वाले 12 आरोपी

मराहाता पुलिस थाना भगवानपुर जिला सिवान (बिहार) हाल टेकाबा के देवरे के पास, पुरोहितो की मादडी, प्रतापनगर (उदयपुर) निवासी मिथिलेश पुत्र कन्हैया , डांडी (दमोह हटा) मडीयादो, दमोह (मध्यप्रदेश) निवासी सोनु सिंह पुत्र सुंदर सिंह, पूरण सिंह पुत्र राम सिंह, माखन पुत्र बड्डाई, भगवान पुत्र चन्दु ,कमलेश पुत्र गोरेलाल, दलु सिंह पुत्र लटखन सिंह, राजेश पुत्र रम्भु ,प्रमोद सिंह पुत्र धनेश्वर सिंह, लखन पुत्र गोरेलाल , शनोज कूमार पुत्र बालक, गोविंद पुत्र पन्चु

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!