Home » प्रदेश » तीन ट्रेलर सहित एक एंबुलेंस की हुई भिड़ंत, दो गंभीर घायल

तीन ट्रेलर सहित एक एंबुलेंस की हुई भिड़ंत, दो गंभीर घायल

बेकरिया– थाना क्षेत्र के आटियावाड (उखलियात) सुरंग के समीप रविवार को बड़ा हादसा घटित हुआ। हादसे में तीन ट्रेलर और एक एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गए वहीं ट्रेलर में सवार दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों के हाथ और पैर फैक्सर हो गये।
जानकारी के अनुसार आटियावाड के समीप एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया था। जिसमें चालक और परिचालक घायल हो गए थे। हादसे की सूचना पर पहुंचे बेकरिया से पहुंचे 1033 हाइवे एंबुलेंस के ईएमटी कमलेश परमार और पायलट जयशंकर मेघवाल घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे थे । जैसे ही घायलों को एंबुलेंस में चढ़ाया जा रहा था कि पिछे से आ रहे आवर स्पीड ने टक्कर मार दी जिसमें एंबुलेंस भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसी दौरान एक ओर ट्रेलर पिछे से टक्करा गया। ऐसे करते हुए घटनास्थल पर तीन ट्रेलर सहित एक एंबुलेंस भिड़ंत हो गये थें। दूसरी सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे हाइवे पेट्रोलियम के भगवत सिंह झाला, बेकरियां थाने के एएसआई अमर सिंह, हेड कांस्टेबल विजेश कुमार, कांस्टेबल लव कुमार सहित भीखाराम मौके पर पहुंचे और हाइवे को सुचारू करवाया गया।
वहीं गोगुंदा से 1033 हाइवे एंबुलेंस के पायलट कुशवर्धन सिंह झाला और ईएमटी अमृत मेघवाल ने अजमेर निवासी दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों का इलाज जारी है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!