
गोगुंदा– रविवार को ग्राम पंचायत झाडोली में आयोजित सेवा पर्व पखवाडा के अंतर्गत उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे के नेतृत्व में ग्रामीण सेवा शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला परर्यवक्षक ललिता कुंवर और महिला अधिकारिता विभाग की महिला परविक्षक सीमा चौहान। गोगुंदा पंचायत समिति के कैंप प्रभारी देवेंद्र कंसल, सरपंच पदमाराम गमेती, उपसरपंच ललित कुमार गरासिया, आंगनवाडी कार्यकर्ता कैलाश नागरची, शीतल जोशी, सुमन जाडावत, सीमा कुंवर, मंजू गरासिया की उपस्थिति में गोद भराई, अन्नप्राशन, प्रवेश उत्सव का आयोजन करवाया गया। गर्भवती महिलाओं के प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के 5 फार्म फेस कैप्चर 16 ई केवाईसी 12, 3 नए लाभार्थी पंजीकृत और 2 गोद भराई, 1 अन्नप्राशन, 2 प्रवेशोत्सव करवाये गए ।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





