
उदयपुर– ग्रामीण सेवा शिविर सुदूरवर्ती जनजाति अंचल में न केवल राहत के पर्याय बल्कि आशा की नई किरण भी बन कर उभर रहे हैं। जिले के सुदूरवर्ती जनजाति अंचल फलासिया तहसील की ग्राम पंचायत अमीवारा में आयोजित शिविर में एक आदिवासी बिटिया के विवाह पर उसे मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 41000 रूपए की सहायता राशि का लाभ मिला। इससे परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अमीवारा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान पवन भील ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत प्रार्थना पत्र सौंपा। शिविर स्थल पर तहसीलदार, सहायक विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधीक्षक सहित अन्य ने सभी जरूरी कार्यवाही पूर्ण कराते हुए प्रार्थी को योजना के तहत 41000 रूपए की सहायता राशि का स्वीकृति पत्र सौंपा। इससे पवन भील का परिवार गद्गद् हो उठा तथा मुख्यमंत्री एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





