Home » प्रदेश » जोशियों की भागल ने सौंपा ज्ञापन, असामाजिक तत्वों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

जोशियों की भागल ने सौंपा ज्ञापन, असामाजिक तत्वों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग 

गोगुंदा – क्षेत्र के जसवंत गढ़ ग्राम पंचायत के समीपवर्ती आस्था के केंद्र घंटेश्वरी माता जी मन्दिर को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़ के बाद पांचवें दिन भी माहौल गर्म रहा। शुक्रवार को जोशियों की भागल के सैकड़ों ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी और थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की ।

जोशियों की भागल के ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा महिसासुर मर्दिनी मन्दिर के नाम से ट्रस्ट बनाकर अति प्राचीन घटेश्वरी माता जी के मन्दिर पर जबरदस्ती कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने ने बताया कि मन्दिर के पुजारी सदियों से मन्दिर की देखरेख कर रहे हैं। वर्षों से प्रयास कर मन्दिर का जिर्णोद्वार करवाया। अब दिनों दिन माताजी के भक्तो की तादाद भी बढ़ रही हैं और मन्दिर के चढ़ावे में बढ़ोतरी हो रही है।

जिसपर कुछ असमाजिक तत्वों ने मन्दिर पर कब्जा करने की नियत से एक (महिसासुर मर्दिनी मन्दिर) के नाम से एक ट्रस्ट बनाया जिसका मन्दिर से कोई संबंध नहीं था। ट्रस्ट की आड में मन्दिर पर कब्जा कर पुजारियों को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले एक वर्ष से मंदिर में कई बार झगड़ा कर दान राशि लुटने का प्रयास किया भी किया था ।

ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से मंदिर पर प्रशासन की निगरानी में कारवाई की मांग की हैं और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अपील की है।

इस दौरान जोशियों की भागल के सैकड़ों ग्रामीण भारी तादाद में मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि पिछले कई सालों से मंदिर में तीन गांवों की देखरेख में सम्पूर्ण मंदिर का लेखा-जोखा सभी की सहमति से ग्रामीणों की उपस्थिति में प्रस्तुत किया जाता था। जिसमें जोशियों की भागल, दवियो की भागल सहित गेहलतो का गुड़ा शामिल था।

करीब दो साल पहले गेहलतो का गुड़ा के लोगों ने महिसासुर मर्दिनी मन्दिर नामक एक ट्रस्ट बनाया था । जिस पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ था। जोशियों की भागल के ग्रामीणों का कहना है कि गहलतो का गुड़ा के लोगों ने नवरात्रि स्थापना के दिन मंदिर में तोड़फोड़ जिससे कई लोगों को चोटें आई थीं।

दूसरी ओर गेहलतो का गुड़ा के ग्रामीणों ने भी जोशियों की भागल पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर पर डेकोरेशन किया था जिसको जोशियों की भागल के लोगों ने क्षत-विक्षत कर दिया था। और बढ़ते विवाद पर कानून कारवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!