
गोगुंदा – बुधवार देर रात को नेशनल हाईवे 27 पर किर्तिराज होटल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से करीब 80 किलो वजनी एक तेंदुए की दर्दनाक मौत हो गई। तेंदुए के मृत शव को देखकर राहगीरों ने वन विभाग और हाइवे एंबुलेंस टीम को सूचित किया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची हाइवे एंबुलेंस टीम के ईएमटी अमृत मेघवाल, पायलट कुशवर्धन सिंह झाला और वन विभाग के जय वर्धन सिंह राठौड़, हेमंत, नरेंद्र गोस्वामी सहित वनपाल पुष्पेन्द्र मौके पर पहुंचे और तेंदुए के शव को कस्टडी में लेकर उदयपुर पशु-चिकित्सालय भेजा गया है। चिकित्सालय से पोस्टमार्टम होने के बाद गुरुवार दोपहर को गोगुंदा क्षेत्र के नया गुडा नर्सरी में तेंदुए का अंतिम संस्कार किया गया।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





