Home » प्रदेश » वर्ष में सौ घण्टे, सप्ताह में दो घण्टे स्वच्छता कार्य करने की ली शपथ

वर्ष में सौ घण्टे, सप्ताह में दो घण्टे स्वच्छता कार्य करने की ली शपथ

उदयपुर– पशुपालन मत्स्य एवं गौपालन विभाग के निर्देशानुसार राजकीय पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान में स्वच्छता ही सेवा सप्ताह के तहत स्वच्छता कार्य की शपथ ली गई।
संस्थान के उपनिदेशक डॉ. सुरेन्द्र छंगाणी ने बताया कि पशुपालन मत्स्य एवं गौपालन के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने राज्य के पशुपालन विभाग के समस्त अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि पशुपालन विभागों को प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रव्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान का आव्हान किया गया है। इसका उद्देश्य सरकारी दफतरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई, स्वच्छता और जनभागीदारी को बढावा देना है।
23 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा सप्ताह के अन्तर्गत स्वच्छता शपथ, स्वच्छता संबंधी कार्ययोजना, कार्यालयों/संस्थाओं की सफाई, बाह्य परिसर व शौचालय की सफाई, कबाड़ से कंचन दिवस, निरीक्षण एवं मूल्यांकन दिवस एवं समापन अवसर पर प्रमाण पत्र वितरण आदि आयोजन किये जायेंगे।

इसी क्रम में पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने शपथ लेकर गंदगी न करने एवं स्वयं से, परिवार से, मौहल्ले से. कार्यस्थल से. गांव-गांव, गली गली को स्वच्छ रखने की शपथ ली। संकल्प लिया कि प्रतिदिन दो घण्टे एवं वर्ष में 100 घंटे श्रमदान करेंगे एवं कम से कम 100 व्यक्तियों को स्वच्छता हेतु प्रेरित करेंगे कि वर्ष में 100 घंटे स्वच्छता हेतु समर्पित करे। इस अवसर पर संस्थान के उपनिदेशक डॉ. सुरेन्द्र छंगाणी, डॉ. पदमा मील, डॉ. ओमप्रकाश साहू, हिम्मत सिंह डुलावत सहित कई अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!