
गोगुंदा – उदयपुर से गांव जा रहा एक युवक बाइक गाय के टकराने और बाईक स्लिप्ड होने से गिर गया जिससे युवक को गंभीर चोटें आई हैं। ईएमटी अमृत मेघवाल ने बताया कि कड़ियां निवासी देवी सिंह रविवार देर रात को उदयपुर से कड़ियां जा रहा था। युवक बाइक पर था और बीएसएफ कैंप के सामने सामने से आईं गाय की चपेट में आने से निचे गिर गया था जिसके कारण उसे चोटें आई हैं। मौके पर पहुंचे ईएमटी अमृत मेघवाल और पायलट दीपक पुरोहित ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





