Home » प्रदेश » खमनोर में लगाया नेत्र शिविर, 20 मरीजों का हुआ मोतियाबिंद ऑपरेशन

खमनोर में लगाया नेत्र शिविर, 20 मरीजों का हुआ मोतियाबिंद ऑपरेशन

खमनोर – गुरु पुष्कर जैन सेवा संस्थान द्वारा स्व. पुष्कर मुनि के 116वें जन्मदिवस पर सोमवार को खमनोर में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 90 मरीजों की नेत्र जांच की गई। इनमें से 20 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया। संस्थान की सेवा वाहिनी द्वारा मोतियाबिंद पीड़ित मरीजों को बीसलपुर स्थित श्री भैरव नेत्र हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ उनका सफलतापूर्वक मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया।
संस्थान द्वारा 2012 से अब तक 18519 मरीजों की नेत्र जांच करवाई गई है तथा 4244 मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन कराए जा चुके हैं।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!