उदयपुर– द स्टडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़ी की मेजबानी में प्रारंभ हुई 69वी जिला स्तरीय 17 व 19 वर्षीय क्रिकेट प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में रोमांचक मुकाबले हुए। बालिका वर्ग के 17 वर्ष वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धार ने सेंट गिरगिरियोस सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर 126 रनों की एक तरफा जीत हासिल की। धार ने पहले खेलते हुए तनिष्का चौधरी के 13 चौकों व एक छक्के की मदद से तेजतर्रार नाबाद 62 रन एवं लता पारगी के नाबाद 27 रनों की मदद से बगैर कोई विकेट खोए 137 रन बनाएं जवाब में सेंट ग्रेगोरियोस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम 11 रन ही बना सकी। धार की ओर से डिंपल गमेती ने तीन शांता गमेती व तनिष्का चौधरी ने एक-एक विकेट हासिल किया। अन्य मुकाबलों में विद्याभवन ने सेंट मैथ्यू, सी पी एस ने स्कॉलर एरिना को तथा 19 वर्ष वर्ग में रॉकवुड ने खैरवाड़ा, गुरुनानक से.4 ने नांदेश्मा एवं सेंट एंथोनी ने नांदवेल को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





