Home » प्रदेश » नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की होगी पूजा अर्चना

नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की होगी पूजा अर्चना

गोगुंदा – सोमवार को कस्बे के मालियो का चौरा में मां चामुण्डा गरबा महोत्सव समिति की ओर सात फिट बडी अम्बे माता की मूर्ति स्थापना हुई। गरबा मंडल की ओर नौ दिनों तक पांडाल में गरबा नृत्य की धूम मची रहेंगी। सोमवार को गरबा पांडाल में कम लोग थे। वहीं गरबा महोत्सव में नौ दिनो तक अलग – अलग झांकिया निकाली जाएगी।
मूर्ति स्थापना के दौरान मां चामुण्डा गरबा महोत्सव समिति के आयोजनकर्ता कमेलश भोई, मनिष भोई, शांति लाल भोई, खेली लाल प्रजापत, धर्मेश भोई, मुकेश भोई, कौशल भोई, हेमंत भोई, ललित भोई, लोकेश, अजय मौची, सुजल माली कमलेश तेली सहित कई लोग मौजूद।

वहीं कस्बे के खटीक मौहल्ला में जय भेरू नाथ गरबा मंडल की ओर से डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को खटीक मौहल्ले के खटीक समाज के नोहरा के बाहर अम्बे माता की मुर्ति की स्थापना की गई। मंडल की ओर से आयोजित किए जा रहे डांडिया महोत्सव अगले नौ दिनों बडें धुमधाम से मनाया जाएगा। नौ दिनो में हर रोज अलग अलग झाकियां निकाली जाएगीं। सोमवार शाम को अम्बे माता के भक्तों ने पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान मंडल के आयोजनकर्ता हिम्मत खटीक, रमेश खटीक, राकेश, ईश्वर विरवाल, पवन खटीक, हरिश खटीक, गोपाल खटीक सहित लोग मौजूद थे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!