
गोगुंदा – सोमवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी के नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिवस के उपलक्ष में सेवा पखवाड़े के तहत राजतिलक स्थल पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में क्षेत्र के 101 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया । इस दौरान विधायक प्रताप लाल भील, देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, विधानसभा प्रभारी नानालाल, उप प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला , पूर्व उप प्रधान पप्पू राणा भील , कार्यक्रम संयोजक कमलेंद्र सिंह देवड़ा, कार्यक्रम सह संयोजक पवन सोनी, मंडल प्रवक्ता देवेंद्र चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश पालीवाल , पृथ्वी सिंह राजपूत, भंवर सिंह राजपूत , राजकुमारी जैन , जनप्रतिनिधि ओम सिंह चौहान सहित कई रक्तदाता मौजूद रहें।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





