
बडगांव– शनिवार को ग्राम पंचायत कडिया में आयोजित शिविर में आवश्यक दस्तावेज एकत्र कर ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर गीताबाई पत्नि गुलाब सिंह, गुलाब सिंह पिता हीर सिंह, परशुराम लोहार पिता भूरीलाल लोहार, शंकरलाल सुथार, पिता भेराजी सुथार को हाथो-हाथ वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ दिया गया। वृद्धावस्था पेंशन योजना का हाथो-हाथ लाभ पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से झूम उठे। सभी ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित इन शिविरों की जिसमें होने वाले तवरित कार्यों की खूब प्रशंसा की। इस दौरान शिविर में विकास अधिकारी आईएएस सृष्टि डबास, उपखण्ड अधिकरी लतिका पालिवाल, तहसीलदार हितेश त्रिवेदी, एडीओ हितेश जोशी, प्रशासक कडिया महेन्द्र चारण, ग्राम विकास अधिकारी प्रशांत बोहरा, कनिष्ठ सहायक प्रदीप सोलंकी उपस्थित रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





