Home » प्रदेश » भाजपा ने वोट चोरी कर सत्ता में आने का काम किया हैं – लाल सिंह झाला

भाजपा ने वोट चोरी कर सत्ता में आने का काम किया हैं – लाल सिंह झाला

गोगुंदा– राजस्थान कांग्रेस कमेटी के महासचिव लालसिंह झाला ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा की जा रही वोट चोरी के मामले को जनता के सामने लाने का काम कर रहे है।
झाला शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाये गये वोट चोरी गद्दी चोर अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगुंदा (ए) एवं (बी) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित हस्ताक्षर अभियान को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भाजपा किस प्रकार गलत तरीके से वोट चोरी कर सत्ता में आने का काम करती है उसका राहुल गांधी द्वारा दिन प्रतिदिन खुलासा किया जा रहा है।

विधानसभा प्रभारी शंकरलाल गाडरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाये जा रहे वोट चोर गुद्दी छोड अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला 15 से 17 सितम्बर तक जिला कांग्रेस कमेटी, 18 से 20 सितम्बर से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं 21 से 30 सितम्बर तक मंडल कांग्रेस कमेटी एवं एक से 15 अक्टूबर तक बूथ कांगेस कमेटी द्वारा चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ईमानदारी से मतदान करवाकर सत्ता में नही आ सकती है इसलिए उसने पर्दे के पीछे वोट हथियाने का तरीका अपनाकर सत्ता में आने का प्रयास किया है।
कार्यर्क्रम को संबोधित करते हुये पूर्व मंत्री डा मांगीलाल गरासिया ने कहा कि जिस प्रकार से गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र के बडगांव में एक ही मकान से 700 वोट मतदाता सूचि में जोडकर गलत तरीके से वोट डलवाने का काम किया गया, उसी प्रकार से सम्पूर्ण राज्य में एवं देश भर में गलत तरीका अपनाकर वोट हासिल करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों के गेंहू काट दिये गये है।, सामाजिक सुरक्षा पेंशन , मनरेगा मजदूरी का भुगतान सहित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया है। विधानसभा क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि से सैकडों लोगों को भारी नुकसान का सामना उठाना पडा है।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ महासचिव युवराज सिंह बाघेला, ब्लाक कांग्रेस कमेटी (बी) के अध्यक्ष गुलाबसिंह रााव, (ए) ब्लॉक अध्यक्ष रामसिंह चदाणा, देहात जिला उपाध्यक्ष नारायण पालीवाल, क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष हरीसिंह झाला, ब्लॉक संगठन महामंत्री किशनसिंह निकोर, जनजाति ब्लाक अध्यक्ष लोगरलाल भील, सेवादल के ब्लाक अध्यक्ष योगेश पालीवाल, ओबीसी ब्लाक अध्यक्ष भैरूलाल सुथार, इंटक के जिलाध्यक्ष हरीसिंह पालडी, मंडल अध्यक्ष चंपाराम गरासिया, नीकाराम गरासिया, गोपीलाल पालीवाल, ओमप्रकाश जोशी, जब्बरसिंह, बरकत अली, पन्नालाल मेघवाल, अमराराम गमेती, भूरसिंह जोरमा, दिपेश नंदावत, उपसरपंच लालकृष्ण सोनी, सरपंच सापाराम गरासिया, बाबूराम, पूर्व सरपंच चेनसिंह चदाणा,स प्रतापसिंह शेलसिंह राणावत, प्रकाश लौहार, हडमतसिंह झाला, इंद्रसिंह शिशोदिया, प्रकाश प्रजापत, लेम्पस अध्यक्ष फतहलाल मेघवाल, नांदेशमा युवा मंडल अध्यक्ष हितेश पालीवाल, प्रकाश नंगारची, अभयसिंह झाला, चुन्नीलाल मेघवाल, रमेश सुथार, भंवरसिंह मादा, भेरूलाल मेघवाल सहित बडी सख्या मे पार्टी कार्यकताओं ने भाग लिया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!