
बडगांव– उपखण्ड की ग्राम पंचायत कदमाल में आयोजित शिविर में दिव्यांग बालिका को बड़ी राहत मिली। शिविर में हरिसिंह सोलंकी अपने 6 वर्षीय पुत्र विराट सोलंकी के साथ उपस्थित हुआ। उसने बताया कि बच्चा दिमागी तौर पर दिव्यांग है लेकिन युडीआईडी कार्ड नहीं होने के कारण पेंशन योजना का लाभ नहीं ले पा रहा है। कैंप में ड्यूटी पर उपस्थित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्मिकजीतेश सालवी ने तत्काल आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कराकर बच्चे को युडीआईडी कार्ड जारी कराया। उपखण्ड अधिकारी लतिका पालीवाल ने बालक को कार्ड सौंपा तो पिता-पुत्र के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने प्रशासन एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





