
सायरा – क्षेत्र में गुरूवार को नान्देशमा ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों ने विभिन्न मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे को विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि नांदेशमा से आड़ी सडक तक क्षतिग्रस्त सडक, अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों से किसानों के मुआवजा, किसानों के हित के लिए सुथारमादडा तालाब से नांदेश्मा तालाब तक पूरी नहर रिपेयरिंग, रोजगार सहायक स्वर्गीय हुकमीचंद प्रजापत के पत्नी को संविदा पर नौकर सहित विभिन्न मांगो की मांग की है।
इस दौरान, यूथ कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष पंडित हितेश पालीवाल ,पूर्व सरपंच हरीश चंद्र शर्मा , सोशल मीडिया प्रभारी हितेश माली, वार्डपंच ,खुमान सिंह,गोपाल सिंह कड़ेचावास,वार्डपंच चुन्नीलाल मेघवाल, मांगीलाल गायरी ,डुले सिंह राजपूत, भगी पालीवाल,बंशीलाल ,नानालाल, हरिकृष्ण, कृष्ण गोपाल पालीवाल, डालचंद ,हेमंत सहित नारायण मौजूद रहें।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





