
गोगुंदा– गुरूवार को क्षेत्र के जसवंतगढ ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर को लेकर भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक जोशी ने उपखण्ड अधिकारी और शिविर प्रभारी के सामने नाराजगी जताई हैं। उन्होंने बताया कि शिविर और पंचायत में हर बार सरपंच अनुपस्थित है। पिछले 2 सालों से पंचायत के शिविर में सरपंच उपस्थित नहीं है। पंचायत में कोरम भी बंद है जिससे आमजन को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





