Home » प्रदेश » समस्याओं का समाधान नहीं बेरंग घर लोटें ग्रामीण, आधार कार्ड मशीन नहीं पहुंची शिविर में

समस्याओं का समाधान नहीं बेरंग घर लोटें ग्रामीण, आधार कार्ड मशीन नहीं पहुंची शिविर में

गोगुंदा – क्षेत्र में गुरुवार को सायरा और गोगुंदा के 4 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन आयोजित हुए जिसमें गोगुंदा के पाटीया , जसवन्तगढ, और सायरा में सिंघाडा और नान्देशमा ग्राम पंचायतें शामिल थी। वहीं गुरुवार को जसवंत गढ़ में आयोजित शिविर में भी आमजन समस्याओं को लेकर शिविर में पहुंचे। लेकिन मायूस होकर बेरंग घर जाना पड़ा।

शिविर में ऐ विभाग थे शामिल
शिविर में लक्की ड्रा, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, ऊर्जा विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, बालिका व महिला विभाग, राजस्थान ग्रामीण बैंक, आपदा प्रबंधन, श्रम विभाग, सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, पशु पालन विभाग, एसबीआई, आयोजना विभाग, ग्रामीण विकास, पंचायती राज विभाग सहित सामाजिक विभाग शामिल थें।

इस दौरान आमजन समस्याओं को लेकर शिविर पहुंचे लेकिन आधार कार्ड बनाने वाली मशीन शिविर में नहीं होने की वजह से ग्रामीणों को मायूसी लेकर बैरंग वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने मीडिया को बताया कि सुबह से रोटी तक नहीं खाकर आए लेकिन दोपहर भी हो गई है लेकिन नहीं अधिकारी हैं और ना ही समस्या का समाधान है इसलिए घर जाना पड़ रहा है।

आयोजित शिविर में नहीं आए अधिकारी, दोपहर में एसडीएम ने लिया जायजा
आयोजित शिविर के दौरान अधिकांश विभागों के अधिकारियों के उपस्थित नहीं होने के कारण पूरा शिविर मंच और शिविर परिसर खाली दिखाई दे रहा था। आमजन की समस्याएं की सूचना पर उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे मौके पर पहुंचे और शिविर का जायजा लिया। इस दौरान उपखंड अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का निवारण करने के लिए आदेशित किया।

शिविर में आधार कार्ड मशीन से आमजन को हो रही समस्या पर उपखंड अधिकारी ने बताया कि आधार कार्ड के लिए राशन कार्ड, केवाइसी सहित कई समस्या हो रही है। उन्होंने कहा कि करीब डेढ़ महीने पहले ही आधार कार्ड मशीन को लेकर लेटर लिखा है और जसवंत गढ़ ग्राम पंचायत में आधार मशीन जल्द लगेगी ताकि आमजन को समस्या नहीं हो ।

दोपहर में ही खाली हुआ पांडाल
आयोजित शिविर में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो दोपहर तक शिविर में आए ग्रामीण चले गए थे। इस दौरान पूरा पांडाल खाली हो गया। जबकि शिविर की समय-सीमा सुबह से शाम 5 बजे तक की थीं।

आधार कार्ड की वजह से सभी काम ठप हुए – पालीवाल
शिविर में पहुंचे कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नारायण पालीवाल ने आधार कार्ड मशीन नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने ने कहा कि पूर्व में भी शिविर हुआ था और आज भी शिविर हो रहा है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। शिविर आयोजित होने से समस्या खत्म नहीं होती है संसाधन भी होने चाहिए।

आज आधार मशीन से हुई समस्या का समाधान भी होगा – पूर्व प्रधान

शिविर में आधार कार्ड बनाने की मशीन पर पूर्व उप प्रधान पप्पू राणा ने कहा कि शिविर में आज जो समस्या हुई है। उसका सामाधान उपखंड स्तर पर करवा दिया जाएगा। आज चार जगहों पर शिविर आयोजित हो रहे हैं जिसकी चलते समस्या हो रही है। आने वाले समय में दो मशीन और लगा दी जाएगी ताकि आगे कोई समस्या नहीं होगी।

ऐ पहुंचे शिविर में
शिविर के दौरान उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे, नायब तहसीलदार गणेश कुमार विजयवर्गीय, विकास अधिकारी महिप सिंह,कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नारायण पालीवाल, उप-सरपंच प्रेम शंकर सुथार, ग्राम विकास अधिकारी दिनेश लोहार, पटवारी अंकित पटेल, सरपंच खमाणी बाई, उपप्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, पूर्व उपप्रधान पप्पू राणा, नान्देशमा भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक जोशी, भवानी सेन सहित अन्य शिविर में पहुंचे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!