Home » प्रदेश » सेवा पर्व के अंतर्गत पेंटिंग प्रतियोगिता संपन्न

सेवा पर्व के अंतर्गत पेंटिंग प्रतियोगिता संपन्न

उदयपुर – पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा सेवा पर्व 2025 के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन सीवीएम यूनिवर्सिटी आणंद गुजरात में किया गया। जिसमें करीब 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार सेवा पर्व 27 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पर्व मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सीवीएम यूनिवर्सिटी आणंद गुजरात में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता ने नवोदित कलाकारों को अपने विचार और कल्पनाशीलता को “विकसित भारत” विषय पर प्रस्तुत करने का सशक्त मंच प्रदान किया। विद्यार्थियों ने अपनी कृतियों में विकसित भारत की आकांक्षाओं और सपनों को जीवंत रूप से चित्रित किया।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक गर्व, सक्रिय सहभागिता और सामूहिक रचनात्मकता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई जो सेवा पर्व – विकसित भारत के रंग, कला के संग की मूल भावना के अनुरूप था। उदयपुर में यह पेंटिंग प्रतियोगिता 27 सितम्बर को शिल्पग्राम परिसर में आयोजित की जाएगी।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!