Home » प्रदेश » ग्रामीण सेवा शिविर अभियान का आगाज बुधवार से, निर्धारित स्थलों पर होंगे तैयारियां पूर्ण

ग्रामीण सेवा शिविर अभियान का आगाज बुधवार से, निर्धारित स्थलों पर होंगे तैयारियां पूर्ण

गोगुंदा– क्षेत्र में बुधवार को ग्रामीण सेवा के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से सेवा शिविर अभियान का आगाज होगा। इसके तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निर्धारित स्थलों पर शिविर आयोजित होंगे। इसमें आमजन की विभिन्न समस्याओं का हाथें हाथ निस्तारण करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाएगा। उदयपुर में जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर आयोजन को लेकर समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। वहीं क्षेत्र के पहले दिन बुधवार को गोगुंदा में काछबा व गोगुन्दा और तहसील सायरा में ग्राम पंचायत बोखाडा व विसमा में शिविर आयोजित होंगे।

यह कार्य होंगे शिविरों में
अभियान के दौरान आयोजित होने वाले शिविरों में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन प्राप्त करने तथा स्वीकृतियां जारी करने संबंधी कार्य होंगे। इसके अलावा चिकित्सा विभाग की अेर से स्वास्थ्य शिविर, लम्बित यू डी आई डी कार्ड विवरण, पशु पालन विभाग की ओर से पशु स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाएंगे। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के माध्यम से विधायक, सांसद स्थानीय क्षेत्र कार्यक्रम तथा क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम जैसे डांग, मगरा, मेवात इत्यादि के तहत उपलब्ध राशि के माध्यम से स्कूलों इत्यादि की मरम्मत हेतु स्वीकृतियां एवं कार्य तथा 6. दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव के तहत 10,000 और गांव में बीपीएल परिवारों का सर्वे कार्य, पंचायतीराज विभाग की ओर से स्वामित्व योजना के तहत पट्टों हेतु आवेदन, स्वीकृतियां एवं वितरण कार्य, राजस्व विभाग की ओर से लम्बित फार्मर रजिस्ट्री को पूर्ण कराना, कैम्प में आये किसानों को किसान गिरदावरी ऐप डाउनलोड करवाया जाकर, किसान गिरदावरी के लिए प्रेरित करना, आपसी सहमति से विभाजन, लम्बित नोटिसों की तामीली, रास्ते खोलना, नामान्तकरण इत्यादि, आय, जाति प्रमाणपत्र को बनाना एवं वितरित करना जैसे कार्य संपादित होंगे। इसी प्रकार बिजली विभाग की ओर से बिजली तारों एवं खम्भों इत्यादि में सुधार कार्य, कृषि विभाग की ओर से बीज मिनी किट वितरण, वन विभाग के माध्यम से वृक्षारोपण कार्य तथा आयोजना विभाग की ओर से राष्ट्रव्यापी संतृप्ति अभियान की प्रगति संबंधी कार्य किए जाएंगे। रसद विभाग के माध्यम से खाद्य सुरक्षा योजना के लंबित आवेदनों का निस्तारण, गिवअप अभियान से जुड़े कार्य किए जाएंगे

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!