
गोगुंदा – क्षेत्र के ठाकुरों का गुड़ा (जसवंत गढ़) में अज्ञात चोरों ने बीती रात में दो मकानों को निशाना बनाया। अज्ञात चोरों ने मकानों के ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवरात सहित नकद राशि ले उड़े।
रोशन लाल मेहता ने बताया कि बीती रात को अज्ञात लोगों ने गांव के दो मकानों के ताले तोड़े । चोरों ने मकान के मम्मी बहन, पत्नी और बच्चे सो रहे थे उन कमरों को बहार से बंद कर दिया था और दूसरे कमरे से नेकलेस, बाजूबंद, 2 जोड़ी कानों की बालियां सहित 5000 नकद राशि चोरी कर ले गए।
उन्होंने बताया कि गांव के ही खुमाण सिंह के मकान से चोरों ने चांदी के सिक्के, होने के जेवरात सहित 3000 नकद राशि चुरा ली।
बता दें कि ठाकरो का गुड़ा निवासी रोशन लाल कमोल गवरी देखने गए थे और घर में बच्चे ,पत्नी, बहन और मम्मी सो रहे थे।
वहीं खुमाण सिंह के मकान पर कोई नहीं था खुमाण सिंह गुजरात रहते हैं। उसके भाई के मकान का दरवाजा भी बहार से बंद कर दिया था।
वहीं मौके से चोरों के 2 जोड़ी सेंडल की जोड़ी और एक चश्में का सेट पडा मिला था। वहीं दोनों परिवारों के सदस्यों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ गोगुंदा थाने में मुकदमा दर्ज किया है।
एएसआई नन्द लाल नागदा ने बताया कि सूचना के बाद मौके से रिपोर्ट तैयार की गई है। वहीं अभी तक छानबीन चल रही है और आसपास के सर्कल और दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





