
गोगुंदा – सोमवार को गोगुंदा से जसवंत गढ़ की तरफ जा रहे दो बाइक सवार शिव शक्ति होटल के समीप फिसल गए।
मौके पर खड़े जगदीश सेन ने बताया कि अजयपूरा के निवासी दो युवक तेज रफ्तार से गोगुंदा की ओर से आ रहे थे। इस दौरान बाईक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों 300 मीटर तक घसीटते हुए फिसल गये । दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और 108 एंबुलेंस से अस्पताल रैफर किया गया।
जानकारी के अनुसार दोनों युवकों ने टोल के समीप शराब की दुकान से शराब ली थी और शराब पीकर तेज रफ्तार से निकले थे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





