
सायरा – क्षेत्र के भोपा खेत (पानेर) में विधुत तार की चोरी करने पोल पर चढ़े दो युवक की करंट लगने से हुई मौत के बाद अज्ञात शवों का चार दिन बाद पता लगा है। दोनों लाशों को चार दिन से जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया था।
बता दे पानेर गांव के भोपा का खेत में तार चोरी करते समय करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई थी। हादसे के चौथे दिन दोनों मृतकों की शिनाख्त हुई है। मृतकों की पहचान केलवाड़ा थाने के गुंदी का गुड़ा निवासी मुकेश पुत्र लालचंद भील (16 ) और बंशी लाल पुत्र खेती लाल (24 ) के रूप में हुई है। सूचना पर सायरा थाने के हेड कांस्टेबल वर्दीचंद जिला अस्पताल मोर्चरी पहुंचे। परिजनों ने दोनों शवों की शिनाख्त की, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए । सायरा पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा मंगलवार देर रात को हुआ था, जब दोनों युवक खेत में बिजली के तार काट रहे थे और अचानक करंट की चपेट में आ गए थे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





