Home » प्रदेश » अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ का संघर्ष चेतना अभियान 23 सितंबर से

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ का संघर्ष चेतना अभियान 23 सितंबर से

उदयपुर – अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ का संघर्ष चेतना अभियान 23 सितम्बर से महासंघ के मांग पत्र के पक्ष में एवं सरकार कि संवादहीनता के विरोध में आन्दोलन का निर्णय लिया।
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार पालीवाल ने बताया कि अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की प्रदेश महासमिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा कि अध्यक्षता में आज प्रधान मंदिर श्री गोवर्धन नाथ जी चौड़ा रास्ता जयपुर में आयोजित हुई। बैठक में घटक संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री एवं बड़ी संख्या में जिलों के जिला अध्यक्ष सहित जिला मंत्री उपस्थित थे।

बैठक में सरकार की संवादहीनता के विरोध में तथा महासंघ के मांग पत्र की मांगों को पूर्ण करवाने के लिए संघर्ष चेतना अभियान की घोषणा की गई। बैठक में राजस्थान सरकार पदोन्नति पदों के पुनर्गठन को लेकर सौतेला व्यवहार कर रही है अधीनस्थ सेवाओं के 12 से 14 प्रतिशत पदोन्नति के पद है तथा पूरे सेवाकाल में एक भी पदोन्नति नहीं हो रही है। इसके साथ ही कुछ विभागों में वर्षों से पदोन्नातियाँ लंबित है उसके बाद भी पदोन्नतियां नहीं की जा रही है। इसके अतिरिक्त महासंघ का मांग पत्र विगत 2 वर्षों से सरकार के पास लंबित है लेकिन सरकार की संवादहीनता के कारण कर्मचारियों में निराशा एवं आक्रोश व्याप्त है।
संयुक्त महासंघ के जिला महासचिव लच्छीराम राम गुर्जर ने बताया कि महासंघ की बैठक में प्रदेश महामंत्री महावीर सिहाग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेज सिंह राठौड एवं बन्ना राम चौधरी के द्वारा पदोन्नति विसंगति, वेतन विसंगति, संविदा कार्मिकों का नियमितीकरण, ए एम एस से उपस्थिति एवं आर जी एच एस योजना में कटौती के विरोध में पुरजोर आंदोलन की घोषणा की गई।
संयुक्त महासंघ के आईटी प्रभारी जसवंत सिंह चौहान ने बताया कि बैठक में उपस्थित लगभग 50 विभागों के संगठन पदाधिकारियों के द्वारा संपूर्ण राजस्थान में कर्मचारी चेतना यात्रा निकालने का पुरजोर समर्थन किया। संघर्ष चेतना अभियान के चरण निम्नानुसार घोषित किए गए।

  1. 23 सितंबर को मुख्य सचिव को आंदोलन का नोटिस।
    6 अक्टूबर को जिला स्तर पर ज्ञापन एवं तैयारी बैठके।
    7 अक्टूबर से 17 तक कर्मचारी जागरण अभियान।
    15 अक्टूबर को जिला स्तर पर चेतावनी धरना।
    30 अक्टूबर से 20 नवंबर तक संपूर्ण प्रदेश में संघर्ष चेतना यात्रा।
Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!