Home » प्रदेश » राज्य स्तरीय जनजाति स्काउट गाइड महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त ने किया निरीक्षण

राज्य स्तरीय जनजाति स्काउट गाइड महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त ने किया निरीक्षण

उदयपुर – राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में उदयनिवास, में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय जनजाति स्काउट गाइड महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। शनिवार को राज्य प्रशिक्षण आयुक्त बन्नालाल ने तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सी ओ स्काउट सुरेंद्र कुमार पाण्डे ने बताया कि महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में स्थानीय प्रशासन, नगर निगम, पुलिस आदि विभागों के सहयोग से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इस बीच शनिवार को राज्य प्रशिक्षण आयुक्त बन्नालाल उदयपुर पहुंचे। उन्होंने आयोजन स्थल पर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया।

इस दौरान सहायक राज्य प्रशिक्षण आयुक्त मनमोहन स्वर्णकार, सी ओ गाइड उदयपुर अभिलाषा मिश्रा, सी ओ स्काउट सिरोही एम आर वर्मा, सीओ गाइड भीलवाड़ा ओम कुमारी चौहान, सी.ओ स्काउट चित्तौड़गढ़ चन्द्रशंकर श्रीवास्तव, सी ओ गाइड सवाईमाधोपुर दिव्या, सी ओ स्काउट डूंगरपुर भाविक सुथार, सी ओ स्काउट राजसमन्द सुनील सोनी, सी ओ स्काउट माउंट आबू जितेंद्र भाटी, सी ओ गाइड दौसा निरमा मीणा, सी ओ स्काउट भरतपुर देवेंद्र मीणा, सी ओ स्काउट अलवर राजेंद्र कुमार मीणा, सहित जिले के दक्ष स्काउटर गाइडर सहित उदयपुर संभाग के रोवर्स रेंजर्स आदि उपस्थित रहे।

पाण्डे ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को स्काउटिंग और गाइडिंग के माध्यम से सामुदायिक सेवा, नेतृत्व और अनुशासन की भावना को बढ़ावा देना है। महोत्सव में विभिन्न आयु वर्ग के स्काउट और गाइड सदस्य भाग लेंगे, जिनमें 10 से 18 वर्ष के स्काउट और गाइड तथा 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग के रोवर्स और रेंजर्स शामिल हैं। इस दौरान जनजाति बाहुल्य जिलों से आई झांकियां और प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र होंगी, जिनमें स्थानीय संस्कृति, कला और परंपराओं का प्रदर्शन किया जाएगा। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्काउट और गाइड सदस्य अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। स्काउटिंग और गाइडिंग के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण और कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!