
सायरा-थाना क्षेत्र में गत रात्र ग्रामीणों ने दो चोरों को रंगे हाथों पकडकर पुलिस के सुपुर्द किया है। दोनो चोरो ने रात को सुने मकान को निशाना बनाया था। दोनों ने सुने मकान को तब निशाना बनाया जब पूरा गांव गवरी देख रहा था।
जानकारी के अनुसार सायरा थाना क्षेत्र के सेमड गांव के जैन बस्ती में गत रात को दो नकाबपोश चोरों ने गांव के देवीलाल जैन के सूने मकान को निशाना बनाया।
ग्रामीणों ने बताया कि रात को गांव में गवरी खेल रही थी तो गांव के लोग गवरी देखने मुख्य गांव में ही आए हुए थे। इस दौरान एक मकान से तोडफोड करने की आवाज पर ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो दो चोरो ने मकान के रोशनदान की जाली तोडकर घर के अंदर घुसे थे। लेकिन ग्रामीणों की सूझबूझ से चोर लूट को अंजाम देने में नाकाम रहें। देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी संख्या में भीड जमा हो गई और दोनो चोरो के नकाब उतारे तों गांव के ही जगदीश लौहार और कमलेश वैष्णव चोर निकले।
ग्रामीणों की सूचना पर सायरा पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा और दोनो नकाबपोश चोरों को गिरफ्तार किया है।
बता दे सेमड के मुख्य गांव में जैन समाज के लोग रहते है। बस्ती के लोग व्यवसाय के लिए अधिकांश समय सूरत, बोम्बे ही रहते है। जिसके कारण अधिकांश मकान सुने पडे हुए है और गांव के कुछ जिम्मेदार मजदूर लोग ही मकानों की देखरेख करते है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





