
सायरा – क्षेत्र के बोखाडा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में शुक्रवार को तीन दिवसीय ब्लॉक किक्रेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। शिक्षक शांतिलाल मेघवाल ने बताया कि प्रतियोगिता प्रधानाचार्य गोविंद सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में आयोजित हुई थी। प्रतियोगिता में 17 व 19 वर्षीय छात्रों ने भाग लिया था।
किक्रेट प्रतियोगिता में क्षेत्र की 14 टीमों ने हिस्सा लिया। वहीं 17 वर्षीय क्रिकेट प्रतियोगिता में तरपाल उप विजेता एवं बोखाड़ा विजेता रही और 19 वर्षीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सुआवतों का गुड़ा उपविजेता व सांचली टीम विजेता रही। अंतिम दिन सायरा ब्लॉक के सीबीओ ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्थानीय ग्रामवासी, विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





