Home » प्रदेश » भाजपा सांसद रावत को खेरवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

भाजपा सांसद रावत को खेरवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

उदयपूर– शुक्रवार को खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सांसद डॉ. मन्नालाल रावत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी विरोध करते हुए काले झंडे दिखाए। सांसद बिजली निगम के सहायक अभियंता कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए नयागांव जा रहे थे, तभी रास्ते में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी रोककर प्रदर्शन किया।

युवा कांग्रेस के नेता रवि भावा ने कहा कि सांसद रावत गहलोत सरकार के समय हुए विकास कार्यों का उद्घाटन कर रहे हैं, जबकि उनके अपने सांसद मद से क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति सुधारने की भी मांग की।
प्रदर्शन के बाद सांसद रावत ने बिजली निगम के सहायक अभियंता कार्यालय का उद्घाटन किया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!