
गोगुंदा – गुरुवार को क्षेत्र से अरावली निर्माण मजदूर सुरक्षा संघ ने 5 से 15 वर्ष के बच्चे के लिए आधार कार्ड बनाने को लेकर हो रही परेशानी के संबंध में उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे को ज्ञापन सौंपा है।
संघ ने ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र में 5 से 15 वर्ष तक के बच्चों को आधार कार्ड नहीं बनने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। और दस्तावेज पूरे नहीं होने से शिक्षा से वंचित रहना पड़ रहा है।
वहीं लंबे समय से क्षेत्र में नए आधार कार्ड बनना बंद है। पूर्व में पंचायत समिति और पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड मशीन संचालित थी लेकिन लंबे समय से वह भी बंद पड़ी है। आधार कार्ड नहीं बनाने और अपडेट नहीं होने से बड़ी संख्या में क्षेत्र के बच्चे और उनके परिवार आए दिन कार्यालयों और ई दृ मित्रो के चक्कर लगा रहे है। वर्तमान में गोगुंदा में आधार कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध नहीं होने की वजह से विशेषकर आदिवासी परिवारों को उदयपुर जाकर आधार कार्ड बनवाना पड़ रहा है। जो एक बड़ी चुनौती है। एक बार में काम नहीं होने से कई बार चक्कर लगाने पड़ते है।
ज्ञापन में बताया कि दैनिक मजदूरी करके बच्चों को पढ़ा रहे परिवारों के लिए यह बहुत बड़ी समस्या है। बिना आधार कार्ड के विद्यालयों में बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। वंचित परिवारों के बच्चे पालनहार जैसी मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हो रहे है।
संगठन ने उपखंड अधिकारी को दादिया और मोड़ी ग्राम पंचायत के 206 बच्चों का आधार कार्ड नहीं बनने ,68 बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र और 143 बच्चों के आधार कार्ड अपडेट से वंचित होने की बात कही है। वहीं संघ ने उपखंड क्षेत्र के मोड़ी और दादिया ग्राम पंचायत में आधार कार्ड मशीन लगाने की मांग की हैं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





