Home » प्रदेश » चोरी करने पोल पर चढ़े दो युवक, करंट लगने से दोनों की हुई दर्दनाक मौत

चोरी करने पोल पर चढ़े दो युवक, करंट लगने से दोनों की हुई दर्दनाक मौत

सायरा – क्षेत्र में बुधवार को दो युवकों की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक विधुत पोल से तार चोरी करने के लिए पोल पर चढें थे। पोल से तार खोलते हुए दोनों को करंट लग गया और पोल से निचे गिर गये जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सायरा थाना क्षेत्र के भोपा का खेत (पानेर) के स्थानीय ग्रामीण रमेश ने बताया कि गांव के चौरे में रात को गवरी देखने पूरा गांव गया हुआ था। अचानक देर रात को बिजली गुल हो गई थी तो सुबह तक बिजली के सूचारू नहीं होने पर विधुत विभाग को सूचना दी।
गुरूवार का सुबह को मुख्य गांव से दो किलोमीटर की दूरी पर एक बीड में युवक की लाश पड़ी हुई मिली। ग्रामीणों ने आस- पास छानबीन शुरू की तो करीब 200 मीटर की दूरी पर दूसरी लाश पड़ी हुई मिली। दोनों लाशों के बीच दूरी को देखते हुए ग्रामीणों ने बताया कि दोनों व्यक्तियों के साथ और भी लोग हो सकते हैं और मौत का कारण चोरी करना हो सकता है क्योंकि दोनों व्यक्तियों के पास से जो विधुत वितरण की 33 केवी की लाईन गुजर रही थी उसके विधुत पोल के उपर रस्सी लगी हुई थी। इससे पूर्व भी चोरों ने तीन बार चोरी करने की कोशिश की थीं। वहीं ग्रामीणों ने दोनों व्यक्तियों के शव को अज्ञात बताया है।

सूचना के बाद विधुत विभाग के आलाधिकारी सहित सायरा थानाधिकारी किशोर सिंह शक्तावत मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को सायरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है । और शवों की पहचान के लिए सोशल मिडिया पर फोटो वायरल किए गये हैं।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!