
सायरा – बुधवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर (नान्देशमा) में आयुर्वेदिक विभाग के तत्वावधान में मौसमी बीमारी को लेकर बचाव शिविर आयोजित हुआ। शिविर में करीब 225 लोगों को काढ़ा वितरित किया गया जिसमें स्कूल के विधार्थियों सहित ग्रामीण शामिल थें।
चिकित्सा प्रभारी रामलाल सुथार ने बताया कि यह काढ़ा सर्दी जुकाम सहित बुखार जैसी मौसमी बीमारियों के बचाव के लिए अत्यंत लाभदायक होता हैं । जिसके निरंतर सेवन करने से मौसमी बिमारियों का खात्मा हो जाता है। शिविर में आयुर्वेदिक विभाग की टीम में केसर राजपूत और करण सिंह देवड़ा उपस्थित थे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





