
सायरा – थाना पुलिस ने भैस और एक बछडे की चोरी करने वालें चोर को डिटेन किया है 03 भैंसे बरामद की है। थानाधिकारी द्वारा गठित टीम में शामिल हैड कास्टेबल रमेश कुमार, कास्टेबल मनोज और हस्तीराम ने कारवाई करते हुए नलवानिया पिपरमाल (बेकरिया) निवासी मेसाराम पुत्र लालाराम को गिरफ्तार भैस और बछडे को कब्जे में लिया है।
थानाधिकारी किशोर सिंह शक्तावत ने बताया कि थाना क्षेत्र के फली धोली मंगरी (रावछ) निवासी मुगला राम पुत्र कानाराम ने रिपोर्ट पेश की जिसमें उसने एक भैंस और एक भैस का छोटा बछडे को घर के पास चरने के लिए छोडा था। लेकिन शाम को दोनों अज्ञात चोरो द्वारा चोरी करना बताया था। रिपोर्ट की गंभीरता को देखते हुए कारवाई शुरू की गई थी।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





