
गोगुंदा – सोमवार रात को भूताला ग्राम पंचायत की भीन्दावतों की भागल में अज्ञात चोर बीड़ में लगे चंदन के 5 पेड़ काट ले गए।
जानकारी के अनुसार परिवार के लोग गवरी देखने गए हुए थे। गोपाल पुत्र राधाकिशन ने बताया कि सोमवार रात को पूरा परिवार पास में गवरी देखने गया हुआ था। इस दौरान बीड़ में लगे पांच चंदन के पेड़ों को अज्ञात चोर काटकर चुरा ले गए।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





