
गोगुंदा – मंगलवार को आबकारी विभाग ने बड़ी कार्यवाहीं करते हुए 5 वांटेड फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई गोगुंदा आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर के नेतृत्व में हुई थी।
आबकारी इंस्पेक्टर शंभू सिंह राठौड़ ने बताया कि धरपकड़ अभियान के दौरान कारवाई करते हुए लंबे समय से फरार 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है/
कार्रवाई में केलथरा निवासी किशन पुत्र लखमाराम, गोगरूद निवासी सकाराम पुत्र समिराराम, कठार निवासी खुमाण सिंह पुत्र मोहन सिंह , दिलीप सिंह पुत्र अक्के सिंह राजपूत सहित दुलावतो का गुडा निवासी मोहन सिंह पुत्र भंवर सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान शिव लाल, भंवरलाल, जमनाशंकर, तिलकेश शामिल थे ।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





