
गोगुंदा – विगत दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से सडकें, नाले सहित अधिकांश स्कुल भवन जर्जर हो चुके है। वहीं सोमवार दोपहर को कस्बे के पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के खेल परिचर के वॉलीबाल ग्राउंड में दशकों के बैठने के लिए सात महिनों पहले बनी लाखों की लागत की बेंच पहली बारिश के साथ ध्वस्त हो गई।
बैंच का निर्माण सात महिने पहले हुआ था और बैंच का पूरा निर्माण कार्य अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा कार्यालय की ओर से किया गया था। बैंच के ध्वस्त होने के एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे उपखंड अधिकारी, तहसीलदार सहित सीबीओ की निगरानी में मलबे को जेसीबी मशीन से हटवाया गया हैं।
बता दें कि बैंच बनवाने का कार्य वर्ष 2023-24 में स्वीकृत हुआ था। अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक नें बेंच का कार्य निर्माण का जिम्मा शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन फर्म को दिया था। कंस्ट्रक्शन फर्म ने बेंच को 3 मार्च 2025 को पूरा कार्य करके संस्था प्रधान को
सौप दिया था। विद्यालय के संस्था प्रधान ने बेंच गलत जगह बनाने और घटिया सामग्री से क्षतिग्रस्त होने की शिकायत 19 अगस्त को अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र को पत्र के माध्यम से सूचना दी थी। संस्था की ओर से कार्य को नये सिरे से पूरा करने की मांग की थी।
बैंच का निर्माण सात महिने पहले हुआ था और अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा कार्यालय की ओर से किया गया था। बैंच के ध्वस्त होने की सूचना पर्व में ही पत्र के माध्यम से अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय का दी गई थी।
अब बैंच का निर्माण कौन करवाएगा मुझे जानकारी नहीं है।
अकील अली बोहरा – प्रधानाध्यापक गोगुंदा
अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा विभाग को ग़लत कंस्ट्रक्शन करने की सूचना 19 अगस्त को लेटर के जरिए दी गई थी लेकिन समय पर सही नहीं हुआ।
प्रेरणा नौसालिया सीबीईओ गोगुंदा
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





