
गोगुंदा – क्षेत्र के वैर की भागल (नान्देशमा) के ग्रामीणों ने सोमवार को उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे को खस्ताहाल सड़क का कार्य निर्माण करवानें की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में बताया कि सुथार मादडा से वेर की भागल तक सडक लगभग 20 वर्षों से पहले बनी हुई है। अब तक कई बार सम्बन्धित विभाग को लिखित सूचना दी जा चुकि हैं। तीन बार उपखंड अधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा गया हैं। लेकिन अभी तक कोई उचित कार्यवाही नहीं हुई हैं वहीं तेज बारिश के चलते सडक पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुकी है। जिससें ग्रामीणों को आने जाने में काफी परेशानियों से लड़ना पड़ रहा है। पूर्व सरकार ने सडक कि दुरी 1 किलोमीटर तक सेक्शन की थी। लेकिन अभी तक राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण कार्य निर्माण नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने सड़क का कार्य करवाने की मांग की हैं।
इस दौरान खुमान सिंह,दौलत सिंह,नान सिंह, दिनेश सिंह,देवेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह,विजय सिंह, दिलीप सिंह, दुर्गेश सिंह,रामसिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





