Home » प्रदेश » क्षतिग्रस्त नाले के पास जाने से बचें, हो सकता है खतरा – एसडीएम गोगुंदा

क्षतिग्रस्त नाले के पास जाने से बचें, हो सकता है खतरा – एसडीएम गोगुंदा

गोगुंदा – विगत चार दिनों से हो रही लगातार बारिश के प्रकोप से नदी, नाले में पानी की भारी आवक हुई है। पानी की आवक से लबालब हुए जलाशयों और नदियों का पानी खेतों तक पहुंच गया है। ऐसे हालात में क्षेत्र में कहीं जगहों पर सड़क, पुलिए टूटकर खस्ताहाल हो चुके हैं।
सोमवार को क्षेत्र के नेशनल हाईवे 27 पर किर्ति राज होटल (झालो का गुड़ा) के समीप बारिश के पानी से सड़क के पास नाले का आधे से ज्यादा मलबा में नालेे में ध्वस्त हो गया जिससे पानी की आवाजाही एक जगह ठप हो चुकी हैं। सोमवार को मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे ने आस-पास के आमजनोें से अपील करते हुए कहा कि कीर्तिराज होटल के पास बना पुलिया पानी जमा होने से उसको खोलना अति आवश्यक हैं नाले का पानी शिवालिक डैम से आगे भी जाता हैं । इसलिए वह पानी जब खोला जाएगा उस दौरान केलवो का खेड़ा , राठौर का गुड़ा, कायला का गुडा,भादवी गुड़ा सहित ⁠नया गुड़ा गांवों के सभी खातेदारों और आमजन को नाले के पास पालतू पशुओं को आगामी चार से पांच दिनों तक स्थगित रखने की अपील की है।
उन्होने कहा कि नाले का पानी कभी भी ऊपर से आ सकता हैं जिससे ख़तरा होने की संभावना है। स्थिति को ठीक करने के लिए जेसीबी मशीन से मलबा हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!