Home » प्रदेश » बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत, पिकअप ने पिछे से मारी टक्कर

बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत, पिकअप ने पिछे से मारी टक्कर

गोगुंदा – रविवार को नेशनल हाईवे 27 पर कला आश्रम (धोली घाटी) के समीप एक बाइक पर सवार दो लोगों की पिछे से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी जिसमें दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।
एएसआई नन्द लाल नागदा ने बताया कि शनिवार सुबह को हाथिया तलाई डेलावास (मोरवाल) निवासी भूरकी पत्नी पैमा गमेती (55) व हेमा पुत्र कालु गमेती (40) की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मजदूरी के लिए उदयपुर जा रहे थे और पिछे से आई एक पिकअप ने टक्कर मार दी थी। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए थे इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड दिया। वहीं मामले को लेकर मृतक के भाई हरिश पुत्र कालुराम गमेती ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस और 1033 एंबुलेंस टीम के ईएमटी हरिश मेघवाल और पायलट दीपक पुरोहित ने दोनों घायलों को गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!