
गोगुंदा– शुक्रवार को शुरू हुई बारिश ने लगातार तीन दिनों तक भयंकर तबाही मचा दी। बारिश से उपखंड क्षेत्र के अधिकांश क्षेत्रांे में रास्तों के साथ बिजली भी प्रभावित हुई। शनिवार को गोगुंदा क्षेत्र के वास, पडावली, नाल, मोखी, ओगणा मार्ग पर लगे विधूत पोल टूट गये। इस दौरान अधिकांश गावों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहीं। शनिवार को दस से अधिक विधुत पोल टूट गए थें। जिससे मार्ग अवरूद्व हो गए। मौके पर पहुंचे विधुत विभाग के कर्मचारियों टूटे हुए पोल को एक तरफ करवाया गया।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





