Home » प्रदेश » पत्नि की गला रेतकर हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

पत्नि की गला रेतकर हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

सायरा– शनिवार को पुलिस ने पत्नी का गल्ला रोंधकर हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पकडे जाने के डर से अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर पुलिस को गुमराह कर रहा था। पुलिस ने कारवाही करते हुुए थाना क्षेत्र के रेबान फलां (रावछ) निवासी वसाराम पुत्र कना राम गमेती को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिक्षक योगेश गोयल ने बताया कि सायरा थाना क्षेत्र के रावछ से एक महिला को 05 सितंबर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिसके गले में गहरे घाव लगे हुए थे। ईलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी। मृतका मेथी बाई के पति विसाराम पुत्र कनाराम गमेती ने रिपोर्ट पेश थी जिसमें उसने अज्ञात दो लोगों के खिलाफ मारपीट कर उसके पत्नि की हत्या करना बताया था। दर्ज रिपोर्ट पर गंभीरता से कारवाही करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाडा के सुपरविजन में वृताधिकारी गिर्वा सूर्यवीर सिंह राठौड मय गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की थी।

टीम का गठन किया जाकर थानाधिकारी किशोर सिंह शक्तावत द्वारा गठित टीम ने अज्ञात मुल्जिमान की तलाश शुरू की गई। मौके पर मौजूद परिस्थितियों से आस पास के लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि मृतका व उसका पति विसाराम दोनों अपने मकान में रहते थे। मृतका का पति आदतन शराबी था। मृतका के साथ मारपीट करता था। घटना के दिन भी विसाराम ने शराब पीकर मृतका के साथ मारपीट की थी। टीम ने अरोपी विसाराम ने गहनता से पूछताछ की तो विसाराम ने राज खोल दिए।
पुलिस पूछताश में विसाराम ने गत 04 सितंबर को शराब पीकर घर गया था। उसने पत्नी के साथ झगडा किया और गुस्से- गुस्से में दीवार पर लगे शीशे को तोडकर पत्नी का कांच से गला रोध दिया था। पत्नी के जोरदार से तडपने और चिल्लाने से घबराया विसाराम घर से भाग गया और पकडे जाने के डर से अज्ञात लोगों के खिलाफ झूठा अरोप लगाते हुए पुलिस को गुमराह कर रहा था।

गठित टीम में एएसआई भंवर सिंह, हेड कास्टेबल नरेन्द्र सिंह, कास्टेबल नरपतराम, धर्मेन्द्र कुमार, भैराराम, लोकेन्द्र सिंह, काना पुरी सहित रूपाराम शामिल थे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!