
गोगुंदा– रविवार को नेशनल हाईवे पर पीर बावजी (भादवी गुडा) के समीप पिंडवाडा की और से उदयपूर जा रहा एक बडा कंटेनर अनियंत्रित हुआ और पलट गया। इस दौरान सडक पर वाहनों की आवजाही कम थी जिससे बडा हादसा टल गया। हादसे में कंटेनर चालक और परिचालक को हल्की चोटे आई है। बता दें कि कंटेनर को आधा हिस्सा बिखर गया था।
सूचना के बाद हाईवे पेट्रोलियम के भगवत सिंह झाला मौके पर पहुंचे और कंटेनर को हाईवे किनारे पर किया गया जिससे वाहनों को आवजाहीं शुरू हुई थी।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





