Home » प्रदेश » गाढी कमाई से बनाया मकान बारिश से ढहा, पांच लोगों की बची जान

गाढी कमाई से बनाया मकान बारिश से ढहा, पांच लोगों की बची जान

सायरा– दो दिन से हो रही लगातार बारिश से जन-जीवन अस्त वयस्त हो चुका है। पानी की भारी आवक से नदी नाले ऊफान पर हैं। वहीं रविवार को सायरा के भील बस्ती में एक किसान का मकान बारिश के चलते ढह गया। गनीमत रही की कोई जनहानी नही हुई हैं।
सचिव मोहन लाल ने बताया कि मकान ढहने की सूचना मिलने सरपंच सुरमाराम गरासिया और पटवारी जितेन्द्र कुमार पालीवाल मोके पर पहुंचे और मौकापर्चा तैयार किया गया है।
उन्होंने बताया कि भील बस्ती में रहने वाले चम्पाराम पुत्र हकाराम गमेंती का मकान निरंतर हो रही बारीश ढह गया था। चम्पाराम के परिवार के फिलहाल पास के सामुदायिक भवन में शिफ्ट किया गया है। वहीं चम्पाराम के खानें-पीने के लिए अन्नपूर्णा में व्यवस्था की गई है।

बता दें कि चम्पाराम किसान है और अपनें बच्चों के साथ मारवाड में मजदूरी करता है। चम्पाराम के चार बच्चें है और उसने जीवनभर की कमाई से एक चार दिवारी मकान बनाया था। मकान के आधी से ज्यादा दिवारें सीमेंट से तैयार की हुई थी। मकान की छत को सीमेंट के टीनशैड से ढका हुआ था। जब मकान ढहा उस दौरान मकान में कोई नहीं था जिससे बडीं जनहानी होनें से टल गई थी।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!