
गोगुंदा – प्रदेशभर में मानसून एक बार फिर से पूरी ताकत के साथ सक्रिय हो गया है। बीते 24 घंटे से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है । जिला कलेक्टर नमित मेहता ने तेज बारिश को मद्देनजर रखते हुए शनिवार को सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चों के लिए छूट्टी घोषित कर दी है। जिससे शिक्षण कार्य ठप हो गया है। शनिवार सुबह से ही तेज बारिश का दौर शुरू हुआ है । वहीं शुक्रवार दोपहर बाद जिलेभर के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। शनिवार को गोगुंदा क्षेत्र के कहीं जगहों पर नदी नाले में पानी की भारी आवक से लबालब हो गये। वहीं सोलारिया, गोगुंदा, मोरवाल, सायरा बनास नदी, पलासमा, रोयडा, चित्रावास सहित आस-पास के कई गांवों के पास नदी नाले उफान पर है।
खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह से बर्बाद
खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। सड़कें तालाब बन चुकी हैं, और चारों ओर फैले इस पानी के सैलाब ने गांवो को जैसे एक द्वीप में तब्दील कर दिया है। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि गोगुंदा सहित आसपास के नदी नाले ओवरफ्लो हो चुके हैं। नदी नाले में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे गांव के लोगों को और अधिक खतरे की आशंका सता रही है। यदि बारिश इसी तरह जारी रही, तो हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





