
गोगुंदा – कस्बे से अनन्त चतुर्दशी पर अगले साल आगमन की उम्मीद के साथ दस दिवसीय गणेशोत्सव का विसर्जन धूमधाम से संपन्न हुआ।
शनिवार को कस्बे से छः बड़े समूहों के भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया की जयकारे लगाते अबीर गुलाल उड़ाते हुए राणेराव तालाब पर पहुंचे। जहां आरती संग्रह के साथ 6 बड़े गणपति बप्पा सहित दर्जन भर छोटे बप्पा को तालाब में विसर्जन किया गया।
विसर्जन से पूर्व गणपति बप्पा की कस्बे भर में बड़े धूमधाम से डिजे की धून पर नाचते हुए भक्तों ने झांकियां निकाली। इस दौरान गणपति बप्पा की झांकियां फूल गुब्बारों से सजाई गई थी और सैकड़ों भक्त नाचते हुए कस्बे के समीप राणेराव तालाब पहुंचे जहां गणपति बप्पा को पानी में विसर्जित किया गया।
बता दें कि कस्बे में दस दिनों से छ बड़े समूहों ने जगह-जगह गणपति महोत्सव का आयोजन किया गया था ।
जिसमें राजपूतों का मोहल्ले के नवयुवक मंडल गणपति महोत्सव 2025 , खटीक मौहल्ले के भेरुनाथ नवयुवक मंडल, वडली चौक वडेरो का भीलवाड़ा के गणपति मित्र मंडल, बस स्टैंड चा राजा चौथमेश्वर महादेव मित्र मंडल, वालारियो की सेहरी के श्री बाल गणेश मित्र मंडल सहित सीनियर सेकेंडरी स्कूल के महादेव मित्र मंडल शामिल थें।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





