
झाडोल– थाना पुलिस मारपीट कर बाईक लूटने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी द्वारा गठित टीम में एएसआई जगदीश कुमार, कास्टेबल नरेश कुमार, जितेन्द्र कुमार सहित महिला कास्टेबल सविता शामिल थे। टीम ने कारवाही को अंजाम देते हुए सरादीत (बाघपुरा) निवासी अशोक पुत्र बाबुलाल को गिरफ्तार किया है। वही पुलिस की पूर्व कारवाही में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका था।
थानाधिकारी फैलीराम मीणा ने बताया कि थाना क्षेत्र के चतरपुरा फला निवासी
मीठालाल पुत्र केशुलाल ने 20 अप्रैल को रिर्पोट पेश की थी जिसमें उसने घर जाते समय
रास्ते में उंडावेला मंे ललित व तीन अन्य लडकों द्वारा ने मारपीट कर मेरी मोटरसाइकिल लूट करने की जानकारी दी गई थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपी की तलाशी शुरू की थी।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





