
गोगुंदा – शनिवार को पूर्व विधायक की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर भाजपा मीडिया प्रभारी सुरेश तेली ने बताया कि पूर्व विधायक भूरा भाई गमेंती की पुण्यतिथि पर गोगुंदा विधानसभा के जनसंघ के कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह विद्या निकेतन स्कूल में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, विधायक प्रताप लाल गमेती, प्रधान सुंदर देवी, बड़गांव प्रधान प्रतिभा नागदा व सायरा मंडल अध्यक्ष करण जोशी, मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी , नान्देशमा मंडल अध्यक्ष नवल सिंह, बड़गांव मंडल अध्यक्ष मोहन डांगी, देवला मंडल अध्यक्ष राजाराम गरासिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





