Home » प्रदेश » गेहलतों का गुडा के ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, गांव को ग्राम पंचायत बनाने की मांग

गेहलतों का गुडा के ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, गांव को ग्राम पंचायत बनाने की मांग

गोगुंदा– क्षेत्र के गेहलतों का गुडा के ग्रामवासियों ने गांव को दूसरी ग्राम पंचायत में जोडने को लेेकर भारी विरोध किया है। ग्रामीणों ने विरोध करते हुए कहा कि पूर्व में गांव जसवंत गढ ग्राम पंचायत में था लेकिन गत पंचायती राज चुनाव से पूर्व में जारी हुई पूर्नगठन सूची में गेहलतों का गुडा गांव को रावमादडा ग्राम पंचायत में शामिल कर दिया था। लेकिन अब झुझारपुरा को नवीन ग्राम पंचायत बनाई जा रही है और गहलतों का गुडा को भी झुझारपुरा में जोडा जाएगा। ग्रामवासियों ने कहा कि गेहलोतों का गुड़ा सबसे पुराना राजस्व गांव है एवं नवीन ग्राम पंचायत के लिए सबसे उपयुक्त है इस विषय में परिवेदना कई बार सरकार के समक्ष रखी गई थी लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं हुआ।
ग्रामवासियों में झुझारपुरा में शामिल नहीं होने की मांग को लेकर आक्रोशित रैली निकाली गई। आक्रोश रैली में महिला पुरुष शामिल थे। वहीं ग्रामवासियों ने कहा कि गांव के तीन लोगों ने गांव की बिना सहमति सेे झुझारपुरा को नई ग्राम पंचायत बनाने का प्रस्ताव भेज दिया और भ्रामक खबर फैलाई की गहलोतों का गुड़ा के समस्त नागरिक हमारे साथ है।

ग्रामीणों ने कहा कि हमारे साथ धोखा हुआ हैं। ग्रामवासी एकमत से गहलोतों का गुड़ा को नवीन पंचायत बनना चाहते हैं। वहीं नवीन पंचायत का नाम गहलोतों का गुड़ा चाहिए अगर ऐसा नहीं होता है तो इसका पूरजोर विरोध किया जाएगा और आगामी पंचायत चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे या मजबूरन हमें राजनीतिक बदलाव की ओर जाना पड़ेगा अगर गेहलोतो का गुडा की सहमती बनती हैं तो झुझारपुरा के साथ रहेंगे अन्यथा हमारे रास्ते अलग होंगें।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!